बॉलीवुड में शुरुआत करने से पहले Deepika Padukone को मिली थी ‘ब्रैस्ट इम्प्लान्ट्स’ कराने की सलाह, एक्ट्रेस ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

Deepika Padukone adviced to get 'breast implants': दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और ब्यूटीफुल अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी। इस फिल्म में उनकी सादगी और अदाकारी को देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो गए थे। फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इस समय दीपिका पादुकोण ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं और इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। ऐसे में दीपिका पादुकोण ने खुद किंग खान से मिली सबसे अच्छी सलाह में से एक पर खुल कर बात की।

फिल्मफेयर से बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मुझे शाहरुख खान से सबसे अच्छी सलाह मिली थी कि हमेशा उन लोगों के साथ काम करें जिन्हें आप जानते हैं और आप उनके साथ एक अच्छा समय बिताना चाहते हैं क्योंकि जब आप एक फिल्म बनाकर रहे होते हैं तो लाइफ एन्जॉय करते हो, यादें बनाते हो और एक एक्सपीरियंस लेते हो।'

हालांकि एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उन्हें सबसे खराब सलाह तब मिली जब वह 18 साल की थी और किसी ने उसे ब्रेस्ट इम्प्लांटेशन कराने के लिए कहा था। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे अक्सर हैरानी होती हैं कि मैंने इस बात को गंभीरता से क्यों नहीं लिया था।’

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘गहराइयां’ में देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ लीड रोल में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। फिल्म में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म को शकुन बत्रा ने डायरेक्ट किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/YtPEinq
https://ift.tt/40wLbrD

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म