Alia Bhatt की Gangubai Kathiawadi को लगा तगड़ा झटका, तमिलरॉकर्स ने LEAK कर दी फिल्म!

Gangubai Kathiawadi leaked online: आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को थियेटर्स में रिलीज हो गई है। ट्विटर पर फैंस फिल्म की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। यहां तक कि क्रिटिक्स की तरफ से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। संजय लीला भंसाली की फिल्म की हर तरफ तारीफ हो रही है लेकिन उनको एक झटका भी लगा है। दरअसल गंगूबाई काठियावाड़ी तो तमिलरॉकर्स ने ऑनलाइन लीक कर दिया है। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि फिल्म को एचडी प्रिंट में लीक किया है। लीक होने की दिक्कत की वजह से फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ सकता है।

गंगूबाई काठियावाड़ी में मुंबई के रेडलाइट एरिया कमाठीपुरी की कहानी दिखाई गई है, जब गंगूबाई का वहां राज चलता था। उन्होंने वैश्यावृति में शामिल महिलाओं के हक की आवाज उठाई थी। फिल्म में इनके अलावा और भी कई अलग अलग कैरेक्टर्स हैं। अजय देवगन ने डॉन का रोल किया है, उनका किरदार तो आपके दिल पर राज करेगा। वहीं विजय राज ने भी अपने किन्र के रोल में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शांतनु माहेश्वरी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आएंगे।

गंगूबाई काठियावाड़ी को कई वजहों से पसंद किया जा रहा है। इसमें एक तो सबसे पहले आलिया भट्ट की एक्टिंग ही है। दूसरा संजय लीला भंसाली की फिल्म होने की वजह से लोग वैसे भी एक बार को तो जरूर ये फिल्म देखना पसंद करेंगे। इसके अलावा फिल्म का हर एक कैरेक्टर काफी दमदार है। आपको फिल्म में इमरान हाशमी कैमियो करते नजर आएंगे और हुमा कुरैशी भी फिल्म का दमदार हिस्सा हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/R3AdOgU
https://ift.tt/nVY50um

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म