एटली की फिल्म के लिए Shah Rukh Khan ने शुरू की तैयारियां !! अगले हफ्ते से करेंगे शूटिंग
Shah Rukh Khan to Start Work on Atlee's Next: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई करने में कामयाब नहीं रही थी। 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद सभी दर्शक शाहरुख खान के धमाकेदार कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक शाहरुख खान जल्द ही साउथ इंडस्ट्री के टैलेंटेड डायरेक्टर्स में से एक एटली (Atlee) की फिल्म पर अगले हफ्ते से काम शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
शाहरुख खान ने पारिवारिक कारणों से भले ही अपने काम से ब्रेक ले लिया हो लेकिन अब वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए एकदम तैयार हैं। राजू हिरानी की एसआरके फिल्म के सेट फिल्म सिटी में तैयार हो रहे हैं। शाहरुख इन दिनों को एटली द्वारा निर्देशित अपने होम प्रोडक्शन की शूटिंग के लिए यूज करना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग अगले हफ्ते साउथ मुंबई में होगी।
'पठान' की शूटिंग पूरी करने के लिए अभिनेता स्पेन के लिए भी उड़ान भरेंगे, जिसे आर्यन खान का मामला सामने आने के बाद स्थगित कर दिया गया था। शाहरुख खान के स्पेन से वापस आने के बाद वह निर्देशक एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
एटली के साथ शाहरुख की फिल्म पिछले साल 21 सितंबर को शुरू हुई थी, जिसमें नयनतारा उनकी को-स्टार थीं। शूटिंग पुणे में शुरू हुई और बाद में 'पठान' की शूटिंग के बीच में फिल्म का शेड्यूल हुआ। एटली पहली बार शाहरुख से आईपीएल के दौरान मिले थे जिसके बाद दोनों ने साथ काम करने का फैसला किया। शाहरुख हमेशा से इस बात को लेकर साफ रहे हैं कि वह रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उनके लिए नई स्क्रिप्ट लिखी गई है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hLMW9lz
https://ift.tt/FXHnecp
Comments
Post a Comment