पापा Farhan Akhtar की शादी में आएंगी बेटी शाक्या और अकीरा, जानिए डिटेल!
Sahkya And Akira to attend Farhan Akhtar wedding: फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर एक दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद 19 फरवरी शादी करने जा रहे हैं। शादी में करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होने वाले हैं। शादी से लेटेस्ट अपडेट सामने ये आया है कि फरहान अख्तर की दो बेटियां भी शादी में पहुंचेगी। फरहान ने अधुना भभानी से शादी की थी और साल 2107 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। दोनों की दो बेटियां हैं शाक्या (21) और अकीरा (15) जो कि अब पापा फरहान की शादी की रौनक बढ़ाएंगी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी में दोनों शिबानी के साथ रहने वाली हैं।
पोर्टल के एक सोर्स ने इस शादी पर कहा, ''शिबानी और फरहान शादी करने की जल्दी में नहीं थे। दोनों ने एक दूसरे को जानने का काफी टाइम लिया। दोनों ने सीरियस रिलेशनशिप में आने से पहलेएक दूसरे को डेट किया। तो शिबानी के अख्तर के घर में आने की प्रक्रिया काफी धीमी थी।''
फरहान ने शिबानी के बारे में बच्चों को शुरुआत में ही बता दिया था। सोर्स ने आगे बताया, ''उन्होंने अपने बच्चों को शिबानी से काफी पहले मिलवा दिया था, ताकि वो एक दूसरे के साथ समय बिता सके। ये काफी सुंदर है कि कैसे बच्चों के शिबानी के साथ रिश्ता बना लिया और अब वो शादी मे होंगी और ऑफिशियली अपने परिवार में उनका स्वागत करेंगी।''
फरहान और शिबानी की शादी जावेद अख्तर और शबाना आजमी के खंडाला के फार्म हाउस में हो रही है। रिया चक्रवर्ती और शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर खंडाला में फार्महाउस आते हुए स्पॉट हुई हैं। वहीं बाकी गेस्ट का भी आना जारी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZMWT9U5
https://ift.tt/FXHnecp
Comments
Post a Comment