Leander Paes ने घरेलू हिंसा मामले में दोषी करार, लिव इन पार्टनर Rhea Pillai ने दर्ज कराया था केस
Leander Paes Found Guilty: मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस रिया पिल्लई (Rhea Pillai) के साथ घरेलू हिंसा के मामले में मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस (Leander Paes) को दोषी पाया है। रिया पिल्लई ने लिएंडर पेस के खिलाफ साल 2014 में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने लिएंडर पेस को एक्ट्रेस रिया पिल्लई को मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोमलसिंह राजपूत ने इस महीने की शुरुआत में ही आदेश जारी कर दिया था।
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, लिएंडर पेस (Leander Paes) को रिया पिल्लई को मासिक रखरखाव के तौर पर एक लाख रुपये तो देने ही पड़ेंगे, साथ ही अगर एक्ट्रेस ने उनके साथ साझा किये गए निवास पर न रहने का फैसला किया तो भी लिएंडर पेस को 50 हजार रुपये का मासिक किराया अदा करना पड़ेगा।
बता दें कि रिया पिल्लई, टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ करीब आठ सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं। साल 2014 में उन्होंने कोर्ट का सहारा लिया और घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत सुरक्षा की मांग की। उनका कहना था कि वह आठ साल तक लिएंडर पेस के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं। एक्ट्रेस का आरोप था कि लिएंडर पेस उनका मानसिक उत्पीड़न करते हैं।
वहीं मजिस्ट्रेट ने अपने फैसले में कहा, "यह साबित होता है कि प्रतिवादी ने घरेलू हिंसा के कई कृत्य किये हैं।" कोर्ट ने बताया कि अगर रिया फिर से लिएंडर पेस के साथ ही रहने का फैसला करती हैं तो वह मुआवजे के लिए हकदार नहीं होंगी। बता दें कि इन दिनों लिएंडर पेस एक्ट्रेस किम शर्मा को डेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उन्होंने कई तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें वह किम शर्मा के साथ नजर आए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rJVC6pt
https://ift.tt/O01TwSq
Comments
Post a Comment