Entertainment News Of The Day: शाहरुख खान के घर भी आए गणपति बप्पा, अनन्या पांडे ने शुरू की 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग
Entertainment News Of The Day 31th August 2022: मनोरंजन जगत से 31 अगस्त को कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। जहां गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने 'लाइगर' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं एक्टर संजय दत्त ने अपनी कार प्लेट नंबर को बदल दिया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं सुष्मिता सेन अपनी बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
शाहरुख खान के घर हुआ गणपति बप्पा का स्वागत
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर अपने घर में पधारे गणपति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मैंने और अबराम ने मिलकर घर में गणपतिजी का स्वागत किया। इसके बाद मोदक काफी स्वादिष्ट थे। इससे यह सीख मिलती है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ता और भगवान में विश्वास के माध्यम से, आप अपने सपनों को जी सकते हैं। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।"
अनन्या पांडे ने शुरू की 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग
अनन्या पांडे ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। अनन्या और आयुष्मान खुराना मथुरा में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कीं, जिसमें वह रेड कलर का अनारकली सूट पहने नजर आ रही थीं। अनन्या इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
संजय दत्त ने बदला अपना कार का नंबर
संजय दत्त ने हाल ही में नया टोटका अपनाते हुए अपनी कार का नंबर बदल दिया है। दरअसल कई सालों से संजय दत्त का फेवरेट नंबर 4545 था, जिसका टोटल सम 9 है। यह नंबर संजय ने अपनी सभी गाड़ियों पर लगाया हुआ था,लेकिन अब एक्टर ने अपनी कार का नंबर बदल दिया है और उनका नया नंबर '2999' है।
बायोपिक में नजर आएंगी सुष्मिता सेन
अपने रिलेशनशिप को लेकर विवादों के बीच हाल ही में सामने आया है कि सुष्मिता सेन बायोपिक में नजर आने वाली हैं। सुष्मिता सेन काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूरी बनाये हुए हैं। हालांकि अब आखिरकार दर्शकों को सुष्मिता का नया रूप देखने को मिलेगा। इस खबर के सामने आने के बाद सुष्मिता सेन के फैन्स काफी एक्साइटिड हैं।
दीपिका और कटरीना से शादी करने को लेकर रणबीर और विक्की से लोगों ने कही ये बात
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2022 में रणबीर सिंह ने बताया कि दीपिका और कटरीना से शादी करने को लेकर लोगों ने उनसे और विक्की कौशल से क्या कहा था। एक्टर ने शो में बताया कि लोगों ने कहा था कि वह दोनों हमारी औकात से बाहर हैं। रणबीर के इस बयान के बाद सितारों ने जमकर तालियां पीटी थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sX2rGpt
https://ift.tt/dH7SUEI
Comments
Post a Comment