फिल्मों के फ्लॉप होने से दुखी हुए अक्षय कुमार ने कहा- 'ये मेरी गलती है, मुझे...'
बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरे दौर से गुजर रही हैं। एक-दो फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो सभी फिल्में कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) का शनिवार को ट्रेलर रिलीज किया गया है। अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के खराब प्रदर्शन पर बात की है। बताते चलें कि अक्षय कु्मार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रक्षा बंधन' का बिजनेस अच्छा नहीं रहा है।
अक्षय कुमार ने मानी अपनी गलती
फिल्म 'कठपुतली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर अक्षय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह समझना चाहते हैं दर्शक क्या चाहते हैं। अक्षय कुमार ने कहा, 'फिल्में नहीं चल रही है, ये हमारी गलती है, मेरी गलती है। मुझे बदलाव करना है, समझना है कि दर्शक क्या चाहते हैं और इसके लिए मेरे अलावा किसी और को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।'
अक्षय कुमार की 'कठपुतली' 2 सितंबर को होगी स्ट्रीम
अक्षय कुमार की 'कठपुतली' की बात करें तो रंजीत तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 2 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म को जैकी भगनानी और दिपशिखा देशमुख के फैमिली बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। 'कठपुतली' तमिल फिल्म 'रत्सासन' का हिंदी रीमेक है।
अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' हुई फ्लॉप
बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर रिलीज हुई थी। आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का भी बिजनेस नहीं कर पाई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'गोरखा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'ओएमजी 2' और 'कैप्सूल गिल' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7RBtVL0
https://ift.tt/KhVHuMY
Comments
Post a Comment