Vikram Vedha Teaser Release: आर माधवन की फिल्म के आगे फीका पड़ा ऋतिक और सैफ की 'विक्रम वेधा' का टीजर, देखें वीडियो
Vikram Vedha Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा (Vikram Vedha)' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और सैफ अली खान का दमदार अंदाज नजर आ रहा है। इस फिल्म में जहां सैफ अली खान दबंग पुलिस अफसर 'विक्रम' का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं ऋतिक रोशन गैंगस्टर 'वेधा' के किरदार में फैन्स को चौंकाएंगे। इस फिल्म में ऋतिक का लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की टैग लाइन है 'अच्छाई और बुराई।'
यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा 'विक्रम वेधा' का टीजर
'विक्रम वेधा' के टीजर में ऋतिक रोशन पहली बार कभी ना देखे गए अंदाज में नजर आने वाले हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में दर्शकों को ऋतिक और सैफ के बीच कई फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। 'विक्रम वेधा' का टीजर फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। टीजर रिलीज होने के चंद ही मिनटों में इसे यूट्यूब पर साढ़े आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आर माधवन की फिल्म का हिंदी रीमेक
बता दें कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' आर माधवन (R Madhavan) और विजय सेतुपति की फिल्म 'विक्रम वेधा' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। साल 2017 में रिलीज हुई आर माधवन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। ऐसे में फिल्म के हिंदी रीमके से भी फैन्स को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि कुछ लोग ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म के टीजर को आर माधवन की फिल्म के आगे फीका बता रहे हैं।
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'विक्रम वेधा' में एक्ट्रेस राधिका आप्टे, योगिता बिहानी और रोहित सर्राफ भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिलायंस एंटरटेनमेंट, टी-सीरीज, प्लान सी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म इसी साल 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6i4fIwL
https://ift.tt/o8blA0I
Comments
Post a Comment