Laal Singh Chaddha: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप के बाद आमिर खान को लगा एक और झटका, OTT पर नहीं रिलीज होगी फिल्म
बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है। मेकर्स का लगा पैसा पूरी तरह से डूब गया है, इस फिल्म ने महज 55.53 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई के बाद आमिर खान को एक और बड़ा झटका लगा है। इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। तो चलिए जानते मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही हैं।
'लाल सिंह चड्ढा' को नहीं मिली ओटीटी पर जगह
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जब से रिलीज हुई है, तब से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, बॉक्स ऑफिस के बाद मेकर्स को ओटीटी से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन अब वो भी टूटती हुई नजर आ आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार अब आमिर खान की फिल्म को ओटीटी में आने पर दिक्कत हो सकती है, क्योंकि जो नेटफ्लिक्स पहले ओटीटी राइट्स लेने को तैयार था, अब वो इस दूर होता जा रहा है। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है, सूत्रों के अनुसार, आमिर खान की इस फिल्म के राइट्स के लिए नेटफ्लिक्स से 150 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे है और साथ ही साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ को थिएटर में रिलीज होने के 6 महिने स्ट्रीम करने की मांग भी रखी है। जिसके बाद दोनों के बीच अब बात खराब होती नजर आ रही है। बताया जा रहा है अगर नेटफ्लिक्स ने हाथ पीछे खींच लिए तो फिल्म मेकर्स को काफी बड़ा झटका लग सकता है।
इतने करोड़ के बजट से बनी थी ‘लाल सिंह चड्ढा’
आमिर खान और करीना कपूर की इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के 180 करोड़ रुपये खर्च हुए है, लेकिन फिल्म अभी तक इतने रुपये भी नहीं कमा पाई है, जिसके बाद मेकर्स काफी परेशान नजर आ रहे है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1pe5AEr
https://ift.tt/QYCNrcL
Comments
Post a Comment