केएल राहुल संग अथिया शेट्टी की शादी पर पिता सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'दोनों ने तैयारियां...'

Athiya Shetty and KL Rahul's Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। बीते कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की खबरों पर रिएक्शन दिया था। एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों का खंडन किया था। ऐसे में अब पिता सुनील शेट्टी ने भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।

सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि राहुल और अथिया दोनों शादी के अलावा दोनों ही अपने काम में काफी बिजी हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्रिकेटर-बॉयफ्रेंड के कई दौरे हैं और शादी एक दिन में नहीं हो सकती। इसलिए शादी के लिए खाली समय चाहिए और ये सभी चीजें एक दिन में नहीं हो सकती है। सुनील शेट्टी ने आगे यह भी कहा कि जो मैच चल रहे हैं उनके बीच केवल दो दिन का ब्रेक है और इन दोनों में शादी तो बिलकुल नहीं हो सकती है।

मीडिया को जवाब देते हुए सुनील ने बताया कि जब दोनों राजी होंगे, तो शादी हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'केएल राहुल का काफी बिजी शेड्यूल है, वो एशिया कप, वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीकी दौरा और ऑस्ट्रेलिया दौरे में बिजी हैं। शादी तभी होगी जब बच्चों को छुट्टी मिलेगी। यह एक दिन में नहीं हो सकता?'

अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ अपने भाई अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर पर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी। दोनों सेलेब्स के फैंस इस जोड़े को शादी करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

अथिया शेट्टी ने फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट सूरज पंचोली लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों की ओर से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/CXM28Jk
https://ift.tt/o8blA0I

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म