Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आया सामने, दमदार अंदाज में दिखे एक्टर
Pathaan John Abraham First Look: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2023 में अपनी तीन फिल्मों से फैन्स को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। किंग खान की पहली फिल्म 'पठान (Pathaan)' जनवरी में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) का फर्स्ट लुक सामने आया है। जॉन अब्राहम इस लुक में काफी रफ एंड टफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'पठान' में जॉन का पहला लुक देखकर लग रहा है कि एक्टर इस फिल्म में एक पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले हैं। 'पठान' से जॉन के पहले लुक को रिवील करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "वह टफ है और रफ तरीके से खेलता है। आप सभी के सामने हाजिर है पठान से जॉन का पहला लुक।"
जॉन निभाएंगे विलेन का किरदार
बता दें कि शाहरुख खान की यह अपकमिंग फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदगी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'पठान' में एक्टर जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी अहम किरदार निभाएंगे। शाहरुख खान की फिल्म में एक्टर सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा।
जॉन अब्राहम के लुक को लेकर डायरेक्टर ने कही ये बात
जॉन को विलेन के रूप में लेने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कहा, “जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं, पठान के विलेन हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा न हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए। जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की टकराव शानदार हो सकता है। यहां शाहरुख और जॉन की भिड़ंत असाधारण होगी! हम जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ATIgDvW
https://ift.tt/lUz0JYm
Comments
Post a Comment