सान्या सागर से अलग होने के बाद Prateik Babbar की लाइफ में हुई इस हसीना की एंट्री !! जानिए नाम
Is Prateik Babbar in Relationship With Priya Banerjee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने साल 2019 में सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी रचाई थी। ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक और सान्या अब साथ नहीं हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सान्या सागर से अलग होने के बाद प्रतीक बब्बर टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक प्रतीक बब्बर ने अपनी फैमिली को साफ शब्दों में कह दिया है कि वो प्रिया बनर्जी के साथ हैं। प्रतीक बब्बर इस समय अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सीक्रेट रखना चाहते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि उनका तलाक अभी भी प्रोसेस में हैं। इसलिए वो नहीं चाहते कि सान्या से तलाक लेने में उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो। बता दें प्रतीक और प्रिया की तरफ से इन खबरों पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। दोनों में से किसी ने भी पब्लिक में आकर इस बारे में बात नहीं की है।
एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक और सान्या एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। पहली मुलाकात के बाद दोनों के मिलने का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता गया। प्रतीक और सान्या ने एक साथ घूमना और काम करना शुरू कर दिया था। लगभग एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2019 में शादी की। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों चल और दोनों ने जल्दी ही अलग होने का फैसला ले लिया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रतीक बब्बर को आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' में देखा गया था। इस फिल्म में कृति सेनॉन और पंकज त्रिपाठी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/z1ZFem9
https://ift.tt/vKYX3tU
Comments
Post a Comment