Bhool Bhulaiyaa 2: बड़े पर्दे के बाद अब बच्चों की दुनिया में धमाल माचाने आ गए कार्तिक, ये रखा गया का नाम कॉमिक्स

Rooh Baba Ki Bhool Bhulaiyaa: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अभी हाल ही में आई फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी। कार्तिक की ये इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये कमाए थे। एक तरफ जहां बॉलीवुड की फिल्में अपने बजट के पैसे नहीं निकाल पा रही थी, तब कार्तिक की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी अब एक दमदार वापसी होगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन कार्तिक इसी बीच फिल्म भूल भुलैया 2 से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। जिसे जानने के बाद कार्तिक के फैंस काफी खुश होने वाले है।

कॉमिक्स बुक में नजर आए कार्तिक

फिल्म भूल भुलैया 2 ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे। लोगों ने कार्तिक आर्यन को किरदार को खूब पसंद किया था। जिसका नतीजा ये निकला की अब उनके किरदार को पॉपुलर कॉमिक्स बुक ‘डायमंड कॉमिक्स’ में दिखाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रूह बाबा की भूल भुलैया’ को ‘डायमंड कॉमिक्स’ में जोड़ा गया है। अब बच्चे रूह बाबा की कहानियां पढ़ सकेंगे। कार्तिक आर्यन ने भी इस से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस कॉमिक्स से जुड़ी तस्वीर को शेयर किया है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। देखते है फिल्म के बाद बच्चों को ‘रूह बाबा की भूल भुलैया’ कितनी पसंद आती है।

कब रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 2’

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 इसी साल 20 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कई सारे शो बॉक्स ऑफिस पर फुल रहे थे। इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/eG8MiBD
https://ift.tt/dH7SUEI

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म