ठंडे बस्ते में जाएगी रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म? 350 वर्कर्स को फीस नहीं दे पाए लव रंजन
Luv Ranjan react on False Allegations of Non-payment Dues: कोरोना के बाद से ही बॉलीवुड के बुरे दिन चल रहे है। बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसे में फिल्ममेकर्स धीरे धीरे कंगाल होने लगे हैं। इसी बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर लव रंजन पर बकाया न देने के आरो लगे हैं। खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर (Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor) की फिल्म में काम कर रहे श्रमिकों को लव रंजन (Luv Ranjan) ने फीस नहीं दी है। ये खबर सामने आते ही बॉलीवुड के गलियारे में खलबली मच गई। इसी बीच लव रंजन ने खुद पर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है।
लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी करके एफएसएसएएमयू ( FSSAMU) के आरोपों को गलत बताया है। लव रंजन ने इस बयान में कहा, हम आपको बताना चाहते हैं कि एफएसएसएएमयू के लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। हम आपको रिकॉर्ड दिखाना चाहते हैं। हमने बिना किसी दिक्कत के पूरी टीम की फीस चुका दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट को प्रोडक्शन डिजाइनर दीपांकर दासगुप्ता देख रहे थे। दीपांकर दासगुप्ता के साथ हाइपरलिंक ब्रांड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड भी जुड़ा हुआ है।
आगे इस बयान में लिखा गया है, दीपांकर दासगुप्ता के सहयोगी, वी.जी. जयशंकर, श्री गौतम जुकर और श्री प्रशांत विचारेव जैसे लोग श्रमिकों को भुगतान करने में चूक कर रहे थे। ये काम हमारा नहीं है। हम बताना चाहते हैं कि दीपांकर दासगुप्ता के माध्यम से किराए पर लिए गए लोगों का हमसे कोई लेना देना नहीं है। हमें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। हमारी फिल्म की शूटिंग को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। FSSAMU के आरोपों की वजह से हमारी छवि खराब हो रही है। हम एफएसएसएएमयू और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। हम बस इतना बताना चाहते हैं कि इस इस मामले में कोई सच्चाई नहीं है।
गौरतलब है कि लव रंजन की ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है। ऐसा पहली बार होगा जब रणबीर और श्रद्धा कपूर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sGPXdBc
https://ift.tt/vKYX3tU
Comments
Post a Comment