Sonam Kapoor और आनंद आहूजा के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Sonam Kapoor Welcomed Baby Boy: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सोनम ने ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नन्हा मेहमान आया है, इस बात की जानकारी खुद आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस पोस्ट में लिखा है, "20 अगस्त को हमने झुके हुए सिर और खुले दिल से अपने खूबसूरत बेटे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, परिवार और दोस्तों का शुक्रिया, जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। यह तो केवल बस शुरुआत है, लेकिन हमें पता है कि हमारी जिंदगी अब हमेशा के लिए बदलने वाली है।"

आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor Welcomed Baby Boy) ने भी आनंद के पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया। इस खबर से पूरे कपूर परिवार और आहूजा परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। सोनम और आनंद की खुशी का अंदाजा आप उनके पोस्ट से लगा सकते हैं। रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी सोनम कपूर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अनिल कपूर और सुनीता कपूर को बधाई दी।

 

नाना बने अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 20 अगस्त 2022 को हमारे परिवार में एक नया सदस्य शामिल हो गया है। सोनम और आनंद को बेटा हुआ है और इससे ज्यादा हम उत्साहित नहीं हो सकते। हमारा दिल नए पैरेंट्स के लिए गर्व और प्यार से फूल गया है।" अनिल कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pcflzAj
https://ift.tt/hMBmixw

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म