विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, कहा- 'जिनको सफलता मिल जाती है वो ड्रग्स...!'

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आपने बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। अभी हाल में विवेक ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी कुछ बोला था। उन्होंने कहा था जब छोटी फिल्मों का बायकॉट होता है, तब ये स्टार्स कहां चलते जाते है। इसके अलावा भी विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड को लेकर काफी कुछ बोलते रहते है। अब विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के डार्क सीक्रेट के बारे में बताया है। जिसके सामने आने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड को लेकर चर्चा होने लगी है।

विवेक अग्निहोत्री ने खोला बॉलीवुड का राज

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। इनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बॉलीवुड की कई फिल्मों से ज्यादा रहा था। विवेक अग्निहोत्री अक्सर सोसश मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते है। अभी हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड को लेकर एक पोस्ट किया है, जो हर जगह जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बॉलीवुड से जुड़ी कई सारी बातें लिखी हुई है। उन्होंने लिखा, असली बॉलीवुड अंधेरी गलियों में बसता है। इसे समझ पाना किसी आम इंसान के बस की बात नहीं है। इसके अलावा उन्होंने बोला, जिनको थोड़ी सफलता मिली जाती है, वो ड्रग्स, शराब और हर तरह की ऐसी चीजों में शामिल हो जाते हैं, जो जिंदगी बर्बाद कर देती हैं।' विवेक के इस पोस्ट के सामने आने के बाद बी-टाउन में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

पहले भी बॉलीवुड के खिलाफ बोली है बात

विवेक अग्निहोत्री इस से पहले भी बॉलीवुड को लेकर अपनी राय रखते हुए नजर आए है। अभी हाल ही में आमिर खान की फिल्म को लेकर अपनी राय रखी थी और बॉलीवुड के स्टार्स को खरी-खोटी सुनाई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/5n6yO1M
https://ift.tt/QYCNrcL

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म