सोनम कपूर के बेटे को मासी रिया कपूर ने दिया प्यारा नाम, वीडियो में देखें घर पर ग्रैंड वेलकम की झलक
Sonam Kapoor Baby Pet Name : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने न्यूबॉर्न बेबी को लेकर घर आ चुके हैं। इसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ बच्चे का घर में जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया था। अब रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ये भी बताया है कि अपने भांजे का पेट नेम भी रख दिया है। बताते चलें कि सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था।
रिया कपूर ने दिखाई स्वागत की झलक
सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने न्यूबॉर्न बेबी को अस्पताल से घर लेकर पहुंच चुके हैं। कपूर फैमिली ने बच्चे के साथ माता-पिता के स्वागत की शानदार तैयारी की थी। रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर वीडियोज शेयर कर इसकी झलक फैंस को दिखाई है। इन वीडियोज में दिख रहा है कि घर को गुब्बारों से सजाया गया है और चारों तरफ फूल नजर आ रहे हैं। वहीं, कई सारे नोट लगे हुए हैं, जिन पर वेलकम बेबी कपूर आहूजा लिखा है। इसके साथ ही रिया कपूर ने अपने भांजे को 'सिंबा' नाम दिया है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा के वीडियो
बताते चलें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा शुक्रवार को अपने नवजात बच्चे को लेकर घर पहुंचे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में दिख रहा है कि आनंद आहूजा ने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। फिर उनके पास सोनम कपूर आ जाती हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखाई देता है क्योंकि वह कैमरे की तरफ पीठ किए हुए नजर आती हैं। इसके बाद आनंद आहूजा और सोनम कपूर के साथ उनके बेटे का घर पर स्वागत होता है। इस दौरान घर पर पूजा होती दिखाई देती है। वहीं, एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें आनंद आहूजा और सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर मीडियाकर्मियों को मिठाई बांटते हुए नजर आ रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XD35fCK
https://ift.tt/qNzcDGU

Comments
Post a Comment