KRK ने ट्विटर पर बदला नाम, जानें 'खान' हटाकर क्यों लगा दिया 'कुमार'
बॉलीवुड एक्टर और सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कमाल लगभग हर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में कमाल आर खान (Kamaal R Khan Twitter) ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरसल 'देशद्रोही' फेम ने ट्विटर पर अपना सरमेन बदल दिया है। कमाल ने अपने नाम के आगे से 'खान' हटाकर 'कुमार' लगा दिया है। हालांकि एक्टर ने एक ट्वीट के जरिए यह भी बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।
कमाल आर खान ने ट्वीट में कही ये बात
कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज मैंने अपने नाम के आगे से 'खान' हटाकर अपनी पत्नी का सरनेम 'कुमार' जोड़ लिया है। मेरी पत्नी का नाम अनिता कुमार है। तो अब से मेरा नाम कमाल राशिद कुमार हो गया है।" कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "चलो अब नाम बदलने की लीगल प्रोसेस भी शुरू कर दो।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कमाल आर खान को सलाह देते हुए लिखा, "केआरके जी, असल में आपकी पत्नी का सरनेम कुमारी होना चाहिए। तो आपको भी अपने नाम के आगे कमाल राशिद कुमारी लगा लेना चाहिए।"
Today I have decided to drop #Khan from my name and add my wife’s sir name #Kumar in my name. My wife name is #AnitaKumar. So now my name is #KamalRashidKumar!
— Kamal Rashid Kumar (@kamaalrkhan) August 20, 2022
एक यूजर ने तो केआरके से सरनेम हटाने को लेकर सवाल कर डाला। उसने लिखा, "इतने सालों के बाद आपको ऐसा करने के लिए किसने प्रेरित किया?"
What prompted you to do this after so many years?
— dr_vee (@dr_veeprakash) August 20, 2022
फिल्म 'देशद्रोही' से किया था डेब्यू
कमाल आर खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'देशद्रोही' से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह, कादर खान, रंजीत, जुल्फी सयैद और यशपाल शर्मा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए थे। इस फिल्म को खुद कमाल आर खान ने ही प्रोड्यूस किया था। इसके बाद एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस का भी हिस्सा बने थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uGslDbX
https://ift.tt/KhVHuMY
Comments
Post a Comment