अक्षय कुमार 2022 में अपनी चौथी फिल्म के लिए तैयार, 'कठपुतली' की रिलीज डेट का किया एलान
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए कहा जाता है कि वह एक साल में अपनी कई फिल्में रिलीज करते हैं और ये बात बिल्कुल सच है। उनकी एक के बाद एक फिल्म रिलीज होती है। साल 2022 में उनकी एक और फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद दी है। हालांकि, उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी। इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी।
अक्षय कुमार ने बताई फिल्म की रिलीज डेट
अक्षय कुमार ने जन्माष्टमी के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'कठपुतली' को लेकर अपडेट दिया है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर किया है और इसके साथ लिखा है, 'ये खेल पॉवर का नहीं, माइंड का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं सब कठपुतली हैं।' उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर 20 अगस्त को आउट होगा।
Yeh khel power ka nahi, mind ka hai.
Aur is mind game mein aap aur main…sab #Cuttputlli hain.
Dropping on @DisneyPlusHS, 2nd September. Trailer out tomorrow@vashubhagnani @Rakulpreet @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani @poojafilms #CuttputlliOnHotstar pic.twitter.com/l9uyi2Pp7Z— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 19, 2022
तमिल फिल्म 'रत्सासन' का हिंदी रीमेक है 'कठपुतली
रंजीत एम तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘कठपुतली’ को जैकी भगनानी और दिपशिखा देशमुख के फैमिली बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। 'कठपुतली' तमिल फिल्म 'रत्सासन' का हिंदी रीमेक है। ‘रत्सासन’ एक साइको किलर की कहानी है, जो स्कूल की बच्चियों को अपना शिकार बनाता है। इस फिल्म में लीड किरदार एक्टर विष्णु विशाल ने निभाया था।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म रक्षा बंधन में नजर आए थे। अब वह फिल्म 'कठपुतली' के अलावा 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'गोरखा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'ओएमजी 2' और 'कैप्सूल गिल' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। अक्षय कुमार की साल 2022 में अब तक तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। मार्च में 'बच्चन पांडे', जून में 'सम्राट पृथ्वीराज' और अगस्त में 'रक्षा बंधन' रिलीज हुई है। वहीं, अभी 'कठपुतली' और 'राम सेतु' भी इस साल रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1y79hFx
https://ift.tt/5cjWz6l
Comments
Post a Comment