Liger: केआरके ने उधेड़ी विजय देवरकोंडा-अनन्य पांडे स्टारर की बखिया, बोले 'पूरे थिएटर में अकेला...'
Krk Made Fun of Vijay Deverakonda's Liger: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर 'लाइगर' (Liger) 25 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के अंदर इसे देखने का काफी क्रेज था। सोशल मीडिया पर आ रहे फिल्म के रिव्यूज ने फैंस को थोड़ा निराश किया है। 'लाइगर' को देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिला-जुला रिस्पांस आ रहा है। ऐसे में अब खुद को नंबर वन क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर 'लाइगर' की खिल्ली उड़ाई है। केआरके ने फिल्म को लेकर कई ट्वीट्स किए हैं।
कुछ देर पहले केआरके (KRK) ने ट्वीट किया, 'सबसे बड़े थिएटर में 'लाइगर' को अकेले देखने का समय आ गया है। क्या शानदार ओपनिंग है। करण जौहर भाई आपकी तो लाइफ बन गई।' इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'फिल्म को देखे हुए 30 मिनट हो गए हैं और पहला एक्शन सीन निकल गया है। भगवान इस पूरी फिल्म 'लाइगर' को देखने में मेरी मदद करो।'
केआरके ट्वीट्स का सिलसिला यही नहीं थमा। उन्होंने आगे करण जौहर और आदित्य चोपड़ा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'फिल्म 'लाइगर' करण जौहर की फिल्मी नॉलेज का प्रमाण है। मैं पिछले 10 सालों से कह रहा हूं कि करण और आदि चोपड़ा बॉलीवुड का नाम खराब कर रहे हैं। लेकिन लोग मेरी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। बॉलीवुड के लोगों को करण और आदि का बहिष्कार करना चाहिए, अगर वे बॉलीवुड को बचाना चाहते हैं।'
केआरके फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की खूब धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, '160 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद पुरी जगन्नाथ के पास 'लाइगर' का क्लाइमेक्स लिखने का समय नहीं था। इसलिए उन्होंने फिल्म बिना क्लाइमेक्स के ही खत्म कर दी। यह पैसे की असली बर्बादी है और अच्छा हो सकता था। करण जौहर ने सड़क पर 160 करोड़ रुपये फूंक दिए हैं।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/og2w0aM
https://ift.tt/lUz0JYm
Comments
Post a Comment