Kangana Ranaut Vs Filmfare: फिल्मफेयर के दावों पर कंगना रनौत का पलटवार, शेयर की ये पोस्ट
Kangana Ranaut Vs Filmfare: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ जाती हैं। हाल ही में कंगना का गुस्सा फिल्मफेयर पर फूटा है। दरअसल अवॉर्ड शो के लिए फिल्मफेयर ने कंगना रनौत को उनकी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर नॉमिनेट किया था। लेकिन फिल्मफेयर (Filmfare) के ऐसा करने के बाद कंगना बुरी तरह से भड़क गईं और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्मफेयर को सू करने की बात कही, जिसके बाद फिल्मफेयर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करके एक्ट्रेस के नॉमिनेशन को खारिज कर दिया था। अब हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम से फर्स्टपोस्ट का एक आर्टिकल शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पर लगाए गए आरोपों को सही बताया गया है।
प्राण ने भी किया था फिल्मफेयर का बायकॉट
इस आर्टिकल में लिखा है कि कंगना रनौत फिल्मफेयर को लेकर बिल्कुल भी गलत नहीं हैं। साल 1973 में एक्टर प्राण ने सबसे पहले फिल्मफेयर पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था और उसका बायकॉट किया था। वहीं अब कंगना रनौत उनके द्वारा उठाए गए इस कदम को आगे बढ़ा रही हैं।
कंगना ने दी थी कानूनी कार्रवाई की धमकी
फिल्मफेयर द्वारा नॉमिनेट किए जाने पर कंगना रनौत ने कानूनी कार्रवाई की धमकी देते हुए लिखा था, "मैंने 2014 से ही अनैतिक, भ्रष्ट और पूरी तरह से अनुचित हरकतें करने वाले इस फिल्मफेयर को बैन कर दिया था। लेकिन बावजूद इसके ये लोग मुझे फोन करके अवॉर्ड फंक्शन में आने के लिए कहते हैं। इस साल ये मुझे 'थलाइवी' के लिए अवॉर्ड देना चाहते हैं। मैं ये जानकर हैरान हूं कि ये लोग अब भी मुझे नॉमिनेट कर रहे हैं। यह मेरी गरिमा, वर्क एथिक्स और संस्कारों के खिलाफ है कि मैं इन चीजों को बढ़ावा दूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं फिल्मफेयर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। धन्यवाद।"
फिल्मफेयर ने कंगना रनौत के इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा था, "पिछले 6 दशकों से निष्पक्ष और आदर्श तरीके फिल्मफेयर इंडस्ट्री के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करता आया है। कंगना की इन बातों से हमें ठेस पहुंची है।" इसके साथ ही फिल्मफेयर ने कंगना के नॉमिनेशन को भी खारिज कर दिया।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/LAmqTUC
https://ift.tt/mpIZYvi


Comments
Post a Comment