Katrina Kaif-Vikcy Kaushal की ऑनस्क्रीन दिखेगी जोड़ी, शादी के बाद मिला पहला प्रोजेक्ट
Vicky Kaushal And Katrina Kaif First Project : विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बीते साल 2021 में 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद अक्सर अपने रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इन दोनों को लेकर नई खबर आई है। दरअसल, ये कपल शादी के बाद पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आने वाला है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का विज्ञापन
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पहले प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है। उन्होंने अपना पहला विज्ञापन एक साथ शूट किया है और 29 अगस्त को मुंबई में इसकी शूटिंग भी की। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का विज्ञापन कथित तौर पर एक क्लो-डोर शूट था और ये मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में हुआ था। इससे पहले इस कपल को एक साथ कई फिल्मों की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने किसी के लिए हां नहीं की।
बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ किया विज्ञापन
बताते चलें कि ये पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड इंडस्ट्री का कोई शादीशुदा कपल साथ में विज्ञापन किया है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ से पहले करीना कपूर-सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली और आलिया भट्ट-रणबीर सिंह एक साथ विज्ञापन कर रहे हैं।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल फिल्म 'गोविंदा तेरा नाम' में नजर आएंगे। वह डायरेक्टर लक्ष्मण उतरेकर की फिल्म में सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा विक्की कौशल फिल्म 'सैम बहादूर' में काम करते दिखाई देंगे। उनके पास आंनद तिवारी की भी एक फिल्म है। वहीं, कैटरीना कैफ की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह 'मैरी क्रिसमस', 'टाइगर 3', 'फोनभूत' और 'जी ले जरा' जैसी फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/otPuF35
https://ift.tt/x3lACIa
Comments
Post a Comment