Emergency: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' में पुपुल जयकर का रोल करेंगी महिमा चौधरी, फर्स्ट लुक आउट
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की किसी भी फिल्म से जुड़ी कोई खबर आती है तो चर्चा में रहती है। इन दिनों उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) लगातार चर्चा में बनी हुई है। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' से जुड़ा नया अपेडट सामने आया है। दरअसल, फिल्म से महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) का फर्स्ट लुक सामने आया है। महिमा चौधरी फिल्म में पुपुल जयकर के रोल में नजर आएंगी। बताते चलें कि फिल्म में अब तक कंगना रनौत (इंदिरा गांधी), अनुपम खेर (जयप्रकाश नारायण) और श्रेयस तलपड़े (अटल बिहारी बाजपेयी) के लुक सामने आ चुके हैं।
महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'इमरजेंसी' से महिमा चौधरी के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। कंगना रनौत ने इसके साथ लिखा है, 'महिमा चौधरी को उस रूप में पेश करते हुए, जिन्होंने ये सब देखा और दुनिया के लिए आयरन लेडी को सबसे ऊपर, करीब और पर्सनल तौर पर देखने के लिए लिखा। पुपुल जयकर दोस्त, लेखिका और विश्वासपात्र।' बताते चलें कि महिमा चौधरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लुक को शेयर किया है।
पुपुल जयकर कौन थीं?
गौरतलब है कि पुपुल जयकर जानी-मानी लेखिखा थीं और वह नेहरू-गांधी परिवार के करीबी मित्रों में शामिल थीं। इसके साथ ही वह गांधी-नेहरू परिवार की जीवनीकार भी थीं। पुपुल जयकर के काम देखते हुए उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
कंगना रनौत निभा रही हैं इंदिरा गांधी का किरदार
बताते चलें कि कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 में लगाई गई इमरजेंसी की घटना को दिखाया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म को खुद कंगना रनौत प्रोड्यूस और डायरेक्ट कर रही हैं और उन्होंने स्टोरी भी ही लिखी है। फिल्म 'इमरजेंसी' के टीजर में कंगना रनौत का इंदिरा गांधी का लुक सामने आया था। इसके बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर कर दिखाया था कि वह इंदिरा गांधी के लुक को लेने के लिए किस तरह से मेहनत करती थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uGQzevB
https://ift.tt/KhVHuMY
Comments
Post a Comment