'औरतों को पीटने वाला, मानसिक रूप से बीमार...', सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं सोमी अली (Somy Ali) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पर निशाना साधा है। सलमान खान और सलमान खान 90 के दशक में एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अब सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, सोमी अली ने बाद में अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है।
सोमी अली ने सलमान को बताया मानसिक बीमार
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए दिए। सोमी अली ने लिखा है, 'औरतों संग मारपीट करने वाला। सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि और भी कई लोगों के साथ। इसकी पूजा करना बंद करो। ये मानसिक रूप से बीमार है। आप लोगों को इस बात अंदाजा नहीं है।' सोमी अली की पोस्ट आते ही वायरल हो गई। भले ही सोमी अली ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है लेकिन ये चर्चा का विषय बन गई।
सोमी अली का सलमान खान पर निशाना
गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सोमी अली ने सलमान खान पर निशाना साधा है। इससे पहले भी एक बार सोमी अली ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, 'हार्वे वेस्टिंग ऑफ बॉलीवुड एक दिन तुमको एक्सपोज किया जाएगा, जिन महिलाओं को तुमने उत्पीड़न किया है, वह बाहर आएंगी और ऐश्वर्या रॉय की तरह अपना सच बताएंगी।'
सलमान खान की गर्लफ्रेंड रही हैं सोमी अली
बताते चलें कि सोमी अली को सलमान खान से प्यार हो गया था और उनसे शादी करने के लिए भारत आई थीं। इसके बाद दोनों रिश्ते में आ गए और लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल सका और ब्रेकअप हो गया। सोमी अली ने भारत की फिल्म इंडस्ट्री में काम भी किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/LVBFdoD
https://ift.tt/j9vQ1Ka

Comments
Post a Comment