जैकलीन फर्नांडिस पर कसा ED का शिंकजा, एक्ट्रेस के वकील ने कहा- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे क्लाइंट को...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है लेकिन बीते काफी समय से वह फिल्मों से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस के ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित रिश्तों के बारे में अक्सर खबरें आती हैं। यहां तक कि 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित रिश्ते को लेकर ईडी जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को जो करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे उसे भी ईडी जब्त कर चुकी है। अब इस ठगी के मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आया कि ईडी ने अपनी चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल किया है। इस पर जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रंशात पाटिल का रिएक्शन सामने आया है।
जैकलीन फर्नांडिस के वकील का स्टेटमेंट
जैकलीन फर्नांडिस के ईडी की चार्जशीट में नाम होने को लेकर उनके वकील प्रशांत पाटिल ने लिखित स्पष्टीकरण दिया है। प्रशांत पाटिल ने कहा, 'हमें अभी तक सिर्फ इतनी जानकारी मिली है कि ईडी ने शिकायत दर्ज कराई है ये जानकारी हमें मीडिया की तरफ से मिली। फिलहाल ईडी की तरफ से कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स सहीं है तो ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें केस में आरोपी के तौर पर पेश किया गया है जबकि मेरे क्लाइंट ने शुरुआत से ही जांच में पूरा सहयोग किया है। मेरा क्लाइंट खुद पीड़ित है और उसके साथ धोखाधड़ी हुई और वह ठगी रैकेट का हिस्सा नहीं है। उन्होंने सभी जानकारी ईडी को दी है। मेरे क्लाइंट के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस नहीं बनता है। वह अपनी गरिमा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कानून के तहत जरूरी कदम उठाएंगी।'
जैकलीन फर्नांडिस की फिल्में
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'राम सेतु' में और रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस पिछली बार किच्चा सुदीप के साथ फिल्म 'विक्रांत' रोणा में काम करते दिखाई दी थीं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hUNwPyd
https://ift.tt/8qG5nV7
Comments
Post a Comment