Saira Bano Birthday: 22 साल बड़े दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं सायरा बानो, इंप्रेस करने के लिए उठाया था बड़ा कदम

Saira Bano Birthday: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Bano) आज अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलिब्रिटिज भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। 60 से 70 के दशक की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक सायरा बानो (Saira Bano Birthday) ने अपने करियर की शुरुआत केवल 16 साल की उम्र में शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' से की थी। एक्ट्रेस की खूबसूरती और डांस ने उन्हें लोगों के बीच काफी फेमस कर दिया था। सायरा की प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी भी काफी शानदार गुजरी। हालांकि अपने प्यार को पाने के लिए एक्ट्रेस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सायरा बानो केवल 12 साल की उम्र में खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार को अपना दिल दे बैठी थीं। यहां जानें सायरा और दिलीप की लव स्टोरी से जुड़े किस्से-

12 साल की उम्र में कर बैठी थीं दिल्लगी

दिलीप कुमार की दीवानगी केवल आम जनता तक ही सीमित नहीं थी बल्कि बड़े-बड़े सितारे उन पर जान छिड़कते थे। लाखों लड़कियां दिलीप की एक झलक पाने के लिए मरने-मारने तक पर उतारू हो जाती थीं, उन्हीं में से एक थी सायरा बानो। सायरा महज 12 वर्ष की उम्र में 22 साल बड़े दिलीप को दिल दे बैठी थीं। सायरा मन ही मन दिलीप को अपना जीवनसाथी मान चुकी थीं। लेकिन दिलीप के लिए अपना प्यार जाहिर करना सायरा के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।

दिलीप कुमार को जब यह बात पता चली कि सायरा बानो उनसे मोहब्बत करती थीं तो उस वक्त उनकी उम्र 44 वर्ष थी वहीं सायरा की उम्र महज 22 साल थी। दिलीप कुमार ने सायरा बानो को समझाने की काफी कोशिश की। एक बार तो दिलीप ने सायरा के सिर से प्यार का भूत उतारने के लिए कहा था, 'मेरे सफेद होते बालों को तो देखो' लेकिन इसके बाद भी सायरा ने अपने कदम पीछे नहीं हटाए।

दिलीप को इंप्रेस करने के लिए सीखी थीं कई भाषाएं

एंटरटेनमेंट की न्यूज (Entertainment News) के अनुसार दिलीप कुमार को इंप्रेस करने के लिए सायरा बानो ने कई भाषाएं सीखी थीं, जिनमें उर्दू और पर्सियन भी शामिल थी।

चोरी छिपे की थी शादी

सायरा बानो का प्यार देखकर आखिरकार दिलीप कुमार पिघल गए, जिसके बाद साल 1996 में दोनों ने एक-दूसरे के साथ चोरी-छिपे शादी रचा ली थी। हालांकि शादी के बाद दोनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन हमेशा दिलीप और सायरा एक-दूसरे की ढाल बनकर खड़े रहे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/eFE4ipl
https://ift.tt/QYCNrcL

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म