पठान के बायकॉट के बीच शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल, कहा- 'दिल बहलाने के लिए गालिब...'

बॉलीवुड की फिल्मों हो या स्टार्स इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को उनके पुराने बयान को लेकर बायकॉट किया गया। इसके बाद आमिर खान ने कई बार लोगों से माफी भी मांगी लेकिन इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया और उनकी बायकॉट के चलते बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस बायकॉट को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी राय रख चुके है। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर से लेकर मुकेश खन्ना तक कुछ न कुछ बोल चुके है। अब इस लिस्ट में नया नाम बॉलीवुड के किंग खान शहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस बायकॉट ट्रेंड को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान ने शायरी में दिया जवाब

बॉलीवुड के बदशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान और जवान को लेकर चर्चा में बने हुए है। शाहरुख खान की ये दोनों फिल्में साल 2023 में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की पठान में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आने वाले है। अभी हाल ही में शाहरुख खान की इस फिल्म का ट्विटर पर बायकॉट शुरू हो गया था, तब सुपरस्टार ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोला था। लेकिन अब शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बायकॉट की बात पर बोलते हुए नजर आ रहे है। उनका ये वीडियो 2015 में आई उनकी फिल्म 'दिलवाले' के समय का है। इसमें वो बोलते हुए नजर आ रहे है, 'कभी-कभी फिल्म उतनी न चले जितनी आप सोच रहे थे, तब सोशल बायकॉट एक बहाना मिल जाता है।' इसके आगे वो बोलते है, 'दिल बहलाने के लिए ख्याल अच्छा, फिल्म अच्छी थी, लेकिन बायकॉट की वजह से नहीं चली' शाहरुख खान का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान की फिल्में भी हुई बायकॉट का शिकार

शाहरुख खान की कई फिल्में बायकॉट का शिकार हो चुकी है। अभी हाल ही में उनकी फिल्म पठान जिसमें सलमान खान भी नजर आने वाले है, उसको लेकर ट्विटर पर बायकॉट ट्रेंड चला था। जानकारी के लिए बता दें कि पठान से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' भी बायकॉट का शिकार हो चुकी है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/KaqUYMx
https://ift.tt/lUz0JYm

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म