Brahmastra: आलिया भट्ट ने गाया 'ब्रह्मास्त्र' का गाना, वीडियो देख ट्रोल्स ने कहा- रहम कर दो बहन!!
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में बने हुए है। रणबीर की अभी हाल ही में आई फिल्म शमशेरा फ्लॉप होने के बाद दोनों स्टार्स 'ब्रह्मास्त्र' को हिट कराने की पूरी कोशिश कर रहे है। आलिया और रणबीर इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है। दोनों अक्सर इसके इवेंट में साथ ही पहुंच रहे है। इसी बीच एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसके चलते आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। आलिया के ट्रोल होने की वहज इस बार रणबीर कपूर नहीं बल्कि खुद वो ही है। तो चलिए जानते है आलिया की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई आलिया
आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। आलिया और रणबीर इस फिल्म को हिट करवाने के लिए हर कोशिश कर रहे है। इसी के चलते प्रेग्नेंट के होने के बाद भी आलिया भट्ट लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रही है। इसी बीच एक प्रमोशन इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसके चलते वो जमकर ट्रोल हो रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशनल इवेंट में साथ पहुंचे थे। उसी दौरान आलिया ने 'ब्रह्मास्त्र' का केसरिया सॉन्ग गाया, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों के साथ-साथ रणबीर कपूर भी उन्हें देखते रह गए। लेकिन आलिया का ये गाना सोशल मीडिया पर लोगों को साथ पसंद नहीं आया और उनका मजाक उड़ा दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'रहम कर दो बहन!' तो चलिए बिना देरी किए देखते है आलिया भट्ट का ये वीडियो जो खूब वायरल हो रहा है।
कब रिलीज होगी फिल्म
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आलिया और रणबीर कपूर के अलावा साउथ स्टार नागार्जुन, अमिताभ बच्चन और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी अहम रोल में नजर आने वाली है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8YJ9t2N
https://ift.tt/hjmFryl
Comments
Post a Comment