Nawazuddin Siddiqui's Haddi First Look: कमसिन हसीना बनकर नवाजुद्दीन ने चलाई छुर्रियां, फैंस बोले, 'ये तो अर्चना पूरन...'

Nawazuddin Siddiqui's Haddi first look: बॉलीवुड के सबसे मंझे कलाकारों की लिस्ट में शुमार फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui) की अगली फिल्म फिल्म हड्डी (Haddi) का निर्माताओं ने एक मेगा ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही फिल्ममेकर्स ने नवाजुद्दीन सिद्धिकी का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें फिल्म स्टार को पहचानना नामुमकिन है। जारी हुए फिल्म के मोशन पोस्टर में फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी बेहद ग्लैमरस महिला के अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म स्टार ने सिल्वर कलर का ग्लैमरस स्लीवलेस गाउन पहना है। साथ ही वो एक चेयर पर शान से बैठे दिख रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी का ये लुक देख उनके फैंस भी हैरान हैं। जिसके बाद लोग नवाजुद्दीन सिद्दिकी के इस लुक पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी का ये धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर आप यहां देख सकते हैं।

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

नवाजुद्दिन सिद्दिकी का ये फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कई इंटरनेट यूजर्स ने नवाजुद्दिन सिद्दिकी के इस लुक की तुलना एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से कर दी है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि ये अर्चना पूरन सिंह है।' तो एक इंटरनेट यूजर ने नवाजुद्दीन सिद्दिकी के लुक पर कमेंट करते हुए कहा, 'आप अर्चना पूरन सिंह को टैग करना भूल गए क्या।'

क्राइम ड्रामा फिल्म है हड्डी

नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर फिल्म हड्डी एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक अक्षत शर्मा है। फिल्म को जी-स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग अजय शर्मा और अदम्या भल्ला ने की है। फिल्म एक क्राइम ड्रामा होगी जिसका जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर ने ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। जो काफी इंटरस्टिंग लग रहा है। ये फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जा रही है। फिल्म को मेकर्स साल 2023 में रिलीज करने वाले हैं।

इन फिल्मों में बिजी हैं नवाजुद्दीन सिद्दिकी

फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म स्टार इन दिनों कई दिलचस्प फिल्मों में बिजी हैं। वो कंगना रनौत की फिल्म टीकू वेड्स शेरू, अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म बोले चूड़ियां और जोगीसारारा जैसी फिल्मों में बिजी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/IZ2awzi
https://ift.tt/4oQgTjN

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म