Gulzar Sahab Birthday: शादीशुदा होते हुए भी गुलजार ने चलाया था चक्कर, पकड़े जाने पर पत्नी से की थी मारपीट
Gulzar Sahab Birthday: गुलजार साहब आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। गुलजार साहब (Gulzar Sahab) को पद्मश्री, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और कई नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। शायर, गीतकार, लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गुलजार साहब आज अपना 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। गुलजार का जन्म 18 अगस्त 1934 में पंजाब के झेलम में हुआ था, यह जगह अब पाकिस्तान का हिस्सा है। गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है। साल 1947 में देश की आजादी और बंटबारे के बाद गुलजार का परिवार अमृतसर में आकर बस गया था। वहीं गुलजार पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए थे और बाद में वह मुंबई में जाकर बस गए। गुलजार का जीवन शुरुआत से ही काफी मुश्कलों भरा रहा था। यहां तक कि पत्नी राखी ने गुलजार पर मारपीट का आरोप भी लगाया था।
पत्नी राखी ने लगाया था गुलजार पर धोखा देने और मारपीट का आरोप
गुलजार और राखी ने 15 मई 1973 में शादी रचाई थी। हालांकि दोनों की यह शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। बेटी मेघना के जन्म के एक साल बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गई थीं। दोनों के अलग होने का सबसे बड़ा कारण था शादीशुदा होने के बाद भी गुलजार साहब किसी दूसरी महिला के साथ रिलेशनशिप में थे। राखी ने रंगे हाथों गुलजार और उनकी महबूबा को एक होटल के कमरे में पकड़ लिया था।
यह एक्ट्रेस बनी थी गुलजार और राखी के अलग होने की वजह
रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1975 में फिल्म 'आंधी' की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार और एक्ट्रेस सुचित्रा सेन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे का साथ काम करने से मना कर दिया था। जिसके बाद गुलजार सुचित्रा को लेकर होटल के कमरे में पहुंच गए थे। इसी बीच राखी भी वहां पहुंच गईं। गुलजार और सुचित्रा को एक-साथ देखकर राखी ने अपना आपा खो दिया था और दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। कहा तो यह भी जाता है कि इस घटना के बाद गुलजार ने राखी के साथ होटल के कमरे में मारपीट की थी।
47 साल बाद भी राखी और गुलजार ने नहीं लिया था तलाक
आपको ये जानकर हैरानी होगी की भले ही राखी और गुलजार दोनों के रास्ते अलग हो गए थे, लेकिन अलग होने के 47 साल बाद भी दोनों ने एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QD4oUZI
https://ift.tt/8qG5nV7
Comments
Post a Comment