ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' के सपोर्ट में आए फैंस, कहा- फिल्म का बेसब्री से है इंतजार
सोशल मीडिया पर देखा जा रहा कि यूजर्स बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट की बात करते नजर आ रहे हैं। वह फिल्म को बायकॉट करने का कोई ना कोई कारण सामने लेकर आ जाते हैं और फिर बायकॉट ट्रेंड शुरू हो जाता है। बीते दिनों आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सहित तमाम फिल्मों को बायकॉट करने की मांग की गई थी। हाल ही में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) को बायकॉट करने का ट्रेंड शुरू हुआ था। लेकिन इसी बीच ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के फैंस ने फिल्म को सपोर्ट करने की ठान ली है। फैंस का कहना है कि फिल्म 'विक्रम वेधा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
'विक्रम वेधा' के लिए फैंस का रिएक्शन
बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ की थी और फिल्म को देखने की अपील भी की थी। ऋतिक रोशन का फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सपोर्ट में उतरना लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और फिल्म 'विक्रम वेधा' का भी बॉयकॉट करने की मांग करने लगे थे। वहीं, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के फैंस फिल्म 'विक्रम वेधा' के सपोर्ट में उतर आए हैं और फिल्म देखने की बात कर रहे हैं। यहां पर देखें फैंस का रिएक्शन...
Wo aaa rha
Mark The Date: 30th September 2022AWAITING ROAR OF VIKRAM VEDHA pic.twitter.com/oYOoOVEC7j
— Hrithik Trends (@TrendsHrithik) August 14, 2022
The Trailer Of Vikram Vedha Will Be Out With Brahmastra@iHrithik #SaifAliKhan #VikramVedha Not Boycott Only Support pic.twitter.com/0Pdr4CqdI9
— Adiyat Chowdhury (@ChowdhuryAdiya1) August 18, 2022
I am definitely gonna watch vikram vedha even if its not good according to so called critics
AWAITING ROAR OF VIKRAM VEDHA
— Dolphin ? (@diorbcsts) August 14, 2022
What this guy can’t do? @iHrithik keep surprising us and let your work do the talking. The only actor who is into his own league and has a very real and rooted fan base. Waiting eagerly now for vedhabhai #VikramVedha https://t.co/hIuAtUzhUx
— Meeraj (@meerajrules) August 16, 2022
He's coming for you.#HrithikRoshan
AWAITING ROAR OF VIKRAM VEDHA pic.twitter.com/Jm8kig6Rsn— memento.mori (@hrithikfangirl1) August 14, 2022
#Vikramvedha first day first show
— Sk Mahir Uddin (@SkMahirUddin14) August 18, 2022
'विक्रम वेधा' की रिलीज डेट
गौरतलब है कि फिल्म 'विक्रम वेधा' इसी नाम से तमिल फिल्म का रीमेक है। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। तमिल फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन ने लीड रोल किया था। इस फिल्म का डायरेक्शन पुष्कर और गायत्री ने किया था। ये दोनों इस फिल्म का भी डायरेक्शन कर रहे हैं। फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन वेधा (गैंगस्टर) और सैफ अली खान विक्रम (पुलिस कॉप) का रोल कर रहे हैं। ये फिल्म 30 सितंबर, 2022 को रिलीज होगी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/yNzV9IX
https://ift.tt/5cjWz6l
Comments
Post a Comment