रिया कपूर की नेक्स्ट में करीना कपूर खान के बाद हुई इस हसीना की एंट्री !! 'भूल भुलैया 2' में निभाया था अहम किरदार
Tabu in Rhea Kapoor's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म से करीना कपूर ने बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद बड़े परदे पर कमबैक किया था। काफी लंबे समय से फैंस को 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल का इंतजार है। हालांकि करीना कपूर खान ने भी फिल्म के सीक्वल में अपनी भूमिका की पुष्टि की। करीना कपूर खान की एंट्री होने के बाद अब अफवाहें आ रही है कि मेकर्स फिल्म में 90 के दशक की मशहूर अदाकारा को कास्ट करने का मन बना रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया कपूर की नेक्स्ट में करीना कपूर खान के साथ तब्बू (Tabu) लीड रोल में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिकाओं में थीं। फिलहाल मेकर्स और तब्बू के बीच बातचीत जारी है। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार रिया ने कथित तौर पर आगामी फिल्म के लिए बेबो को लॉक किया है। वहीं दूसरी ओर तब्बू जल्द ही फिल्म को साइन करेंगी। एक्ट्रेस को कथित तौर पर स्क्रिप्ट पसंद आई है और उन्होंने इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखाई है। तब्बू के फिल्म का हिस्सा बनने से इसमें एक न्य ट्विस्ट आएगा। करीना ने पहले खुलासा किया था कि फिल्म जनवरी 2023 में फ्लोर पर जाने वाली है।
करीना कपूर खान ने हाल ही में 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' की शूटिंग पूरी की है, जो ओटीटी पर रिलीज होगी। वहीं तब्बू इन दिनों अजय देवगन की फिल्म 'भोला' की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस पिछले हफ्ते उस समय चर्चा में थीं, जब उन्हें एक हाई-ऑक्टेन चेज सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान सेट पर चोट लग गई थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qQ4Gpcf
https://ift.tt/8qG5nV7
Comments
Post a Comment