एक साथ करण जौहर के ऑफिस जा पहुंचे कियारा -सिद्धार्थ, धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में होगी एंट्री?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) करण जौहर के चैट शो काफी विद करण के बाद से चर्चा में बने हुए है। दोनों ने इस शो में अपने प्यार को लेकर कई खुलासे किए। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर से वायरल होने लगी है। सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ की शादी को लेकर काफी बातें हो रही है, बताया जा रहा है कि दोनों जल्द अपनी शादी की खबरों के साथ फैंस के सामने आ सकते है। इसी बीच अब इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे है।

कियारा और सिद्धार्थ कार में दिखे साथ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों स्टार साथ में एक कार में नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस वीडियो में दोनों काफी कूल लग रहे है। ये वीडियो ही नहीं बल्कि एक और खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है दोनों जल्द करण जौहर की अगली फिल्म में साथ नजर आ सकते है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों को करण जौहर के ऑफिस के बाहर साथ में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ये चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा दोनों बड़े पर्दे पर फिर कब साथ नजर आएंगे।

ऐसे शुरू हुई थी कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ काफी दिनों से रिलेशनशिप की खबरें को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। इन दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' के सेट से शुरू हुई थी, बीच में दोनों के ब्रेकअप की खबरे भी सामने आई थी। लेकिन उसके बाद सब ठीक हो गया और दोनों ने इशारों-इशारों में अपने रिलेशनशिप के बारे में सबको बता दिया। इन दोनों की जोड़ी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/j0RstwB
https://ift.tt/bZQ2iRp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म