सुष्मिता सेन ने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग दिए पोज, यूजर्स बोले- 'ललित मोदी कहां हैं?'

Sushmita Sen And Rohman Shawl Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) वैसे तो हर समय चर्चा में रहती हैं लेकिन बीते दिनों से काफी सुर्खियों में बनी रही हैं। दरअसल, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को जानकारी दी थी कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। इसके बाद से लोगों के बीच सुष्मिता सेन और ललित मोदी को लेकर जमकर चर्चा होने लगी थी। फिलहाल, सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ नजर आई हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी रिनी सेन भी थी। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का वीडियो

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सुष्मिता सेन अपनी बेटी रिनी सेन और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं। इसके बाद पैपराजी के कहने पर तीनों एक साथ पोज देते हैं। ये तीन मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्पॉट हुए हैं। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के एक साथ स्पॉट होने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सुष्मिता सेन को लेकर यूजर्स के कमेंट

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'ललित भाई कहां हैं?' एक यूजर ने लिखा है, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है।' एक यूजर ने लिखा है, 'सुष्मिता के लिए यही बॉयफ्रेंड सही था।' एक यूजर ने लिखा है, 'इस प्यार को क्या नाम दूं?' इस तरह से तमाम यूजर्स ने सुष्मिता सेन को लेकर कमेंट किए हैं।

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का रिश्ते

सुष्मिता सेन ने रोहमन शॉल को काफी समय तक डेट किया था और बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जब सुष्मिता सेन के साथ रोहमन शॉल रिलेशनशिप में थे तो उनकी बेटियों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल अपने रिलेशनशिप के दौरान रोमांटिक फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुष्मिता सेन पिछली बार साल 2021 में अपनी सुपरहिट वेब सीरीज 'आर्या' के दूसरे सीजन में नजर आई थीं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/vNjtOTQ
https://ift.tt/vKYX3tU

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म