Alia Bhatt को डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए मिली थी इतनी फीस, इस शख्स को दी थी पहली कमाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (Student Of The Year) से एक्टिंग डेब्यू किया था। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इस तरह से उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 10 साल हो गया है। आलिया भट्ट आज के समय इंडस्ट्री हाईएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं। आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए कितना पैसा मिला था और उन्होंने इस पैसे का क्या किया था।

आलिया भट्ट को डेब्यू फिल्म के लिए मिले थे 15 लाख रुपये

आलिया भट्ट ने हाल ही में 'मिड डे' से अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को लेकर बातचीत की है। आलिया भट्ट ने बताया है कि उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म के लिए 15 लाख रुपये का चेक मिला था। उन्होंने इस चेक को अपनी मम्मी सोनी राजदान को दे दिया था। तब से आज तक मम्मी ही उनके पैसे का हिसाब-किताब देखती हैं। बताते चलें कि जब आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था तब वह सिर्फ 19 साल की थीं।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग की शादी

आलिया भट्ट की पर्नसल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ 14 अप्रैल को शादी की थी। दोनों की शादी के दौरान फैमिली मेंबर और करीबी दोस्तों की मौजूद रहे थे। शादी से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करीब चार से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

आलिया भट्ट के अपकमिंग प्रोजेक्ट

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ काम करती दिखाई देंगी। ये पहला मौका होगा जब दोनों स्टार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इसके अलावा आलिया भट्ट फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ और फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। वही, आलिया भट्ट फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/dhe7r8B
https://ift.tt/bZQ2iRp

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म