आर माधवन ने बताया 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का कारण, '3 इडियट्स' अभिनेता ने कही ये बात

R Madhavan On Lal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Lal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है। 180 करोड़ रुपये से बनी ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर मूवी का बजट भी नहीं निकाल पाई है। आमिर खान की इस फिल्म से मेकर्स को जितनी उम्मीद थी, सब टूट गई है। अब आमिर खान की फिल्म को लेकर हर कोई अपनी राय रख रहा है। इसी बीच बॉलीवुड स्टार आर माधवन (R Madhavan) ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ ना हिट होने की वजह बताई है। जिसको लेकर इस समय बी-टाउथ में खूब चर्चा हो रही है।

फिल्म को लेकर आर माधवन ने बोली ये बात

आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘धोखा: राउंड द कॉर्नर’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में यानी 17 अगस्त को इस फिल्म का टीजर सामने आया है, जो बेहद शानदार है। इस टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान जब आर माधवन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के हिट न होने को लेकर सवाल किया गया, तब एक्टर ने बेहद दमदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘लाल सिंह चड्ढा' को बनाने में काफी मेहनत लगी है। इस फिल्म को बनाने के मकसद भी काफी अच्छा है, लेकिन अब लोग आपकी फिल्मों को वर्ल्ड सिनेमा से जज करते है।' जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ का रीमेक है। आर माधवन ने सीधा जवाब तो नहीं दिया पर उन्होंने इशारे में बता दिया फिल्म क्यों नहीं चली। आर माधवन अभी हाल ही में फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ में नजर आए थे, जो ठीक-ठाक फिल्म थी।

इस फिल्म में नजर आने वाले है आर माधवन

आर माधवन फिल्म ‘धोखा: राउंड द कॉर्नर’ में अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार के साथ नजर आने वाले है। उनकी ये फिल्म 23 सितंबर को रिलीज होने वाली है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UNVI1yM
https://ift.tt/8qG5nV7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म