आलिया भट्ट की बॉडी-शेमिंग करने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, अब जनता से माफी मांगते हुए बोले- 'ये मजाक था...'
Ranbir Kapoor And Alia Bhatt: आलिया भट्ट (Alia Bhatt Pregnancy) की प्रेग्नेंसी के बीच रणबीर कपूर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म 'शमशेरा' के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटने के बाद अब रणबीर कपूर आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। दरअसल एक लाइव सेशन के दौरान रणबीर (Ranbir Kapoor) ने अपनी पत्नी आलिया के बेबी बंप की तरफ इशारा करते हुए उन्हें 'फैलोड' कह दिया था। लेकिन लोगों को रणबीर का यह बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोगों ने एक्टर को आलिया की बॉडी शेमिंग करने के लिए सोशल मीडिया पर खूब लताड़ लगाई। अब हाल ही में रणबीर ने अपने बयान को लेकर जनता से माफी मांगी है।
रणबीर कपूर ने मांगी माफी
एंटरटेनमेंट की खबरों (Entertainment News) की अनुसार एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी अपमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान जनता से माफी मांगते हुए कहा, "सबसे पहले मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं।" इसके बाद रणबीर ने आलिया को 'फैलोड' कहने पर कहा, "मुझे लगता है कि वह जोक था, जो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। मेरे बयान से जिस किसी को भी ठेस पहुंची है, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मेरा ऐसा करने का कोई इरादा नहीं था। इसलिए मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं, जो मेरे उस बयान से नाराज हो गए थे या फिर भड़क गए थे।"
इसके साथ ही रणबीर ने बताया कि इस बारे में उन्होंने आलिया से बात की थी और वह इस मुद्दे को लेकर हंसने लगी थीं। उन्होंने कहा, "आलिया को वह बात बिल्कुल भी बुरी नहीं लगी। लेकिन मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है और कभी-कभी मुझे ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ जाता है। तो जिसको भी इस बात का बुरा लगा है उससे मैं माफी चाहता हूं।"
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया और रणबीर ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने जून में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स को दी थी। अब फैन्स बेसब्री से आलिया के होने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/wFBaCR9
https://ift.tt/lUz0JYm
Comments
Post a Comment