Kapil Sharma ने करण जौहर के शो को कहा था 'कॉफी की दुकान', अवॉर्ड शो में की थी जमकर खिंचाई

Kapil Sharma On Karan Johar: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) किसी भी सेलिब्रिटी की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने शो 'कॉफी विद करण 7' को होस्ट कर रहे हैं और इस शो की आए दिन चर्चा होती रहती है। एक बार फिल्मफेयर के अवार्ड के दौरान कपिल शर्मा ने करण जौहर की जमकर खिंचाई की थी। ये मौका साल 2017 फिल्मफेयर अवॉर्ड के समय का था जब करण जौहर और कपिल शर्मा इसे होस्ट कर रहे थे। आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा ने करण जौहर से ऐसा क्या कहा था जो आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहत है।

कपिल शर्मा ने की करण जौहर की जमकर खिंचाई

साल 2017 में फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान कपिल शर्मा और करण जौहर होस्ट के तौर पर नजर आए। हालांकि, कपिल शर्मा स्टेज पर पहले पहुंच जाते हैं। फिर करण जौहर स्टेज पर आते हैं और कपिल शर्मा से कहते हैं, 'मैं कब से इंतजार कर रहा था कि तुम मुझे बुलाओगे।' इस पर कपिल शर्मा ने कहा, 'आप इंतजार ही तो नहीं करते हैं। एक शो के खत्म होने के बाद दूसरे शो में जज बन जाते हो। वो शो खत्म होता है तो तीसरे शो में जज बन जाते हो। ऊपस से कॉफी की दुकान खोल रही है। इन सबके बाद समय मिलता तो एकाध फिल्म बना लेते हैं और फिल्म के जरिए हर अवॉर्ड फंक्शन में आ जाते हैं।' कपिल शर्मा के इतना कहने के बाद करण जौहर कुछ भी नहीं बोल पाते हैं।

कपिल शर्मा के शो की होने वाली वापसी

कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, ये शो फिर से टीवी पर वापसी करने वाला है। हाल ही कपिल शर्मा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा है, 'न्यू सीजन, न्यू लुक।' इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ द कपिल शर्मा शो और कमिंग सून लिखा है। कपिल शर्मा के फैंस उनके शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/BCKwfpz
https://ift.tt/QYCNrcL

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म