बॉलीवुड छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में खा रही हैं दर-दर की ठोकरें, कहा- 'मैं यहां नई हूं...'

Priyanka Chopra On Hollywood Journey: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड के हिट फिल्में में काम किया है। वो बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी है। लेकिन उन्होंने कुछ सालों बाद बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड का दामन थाम लिया था। वो हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आई, लेकिन वो वहां कुछ खास नहीं कर पाई है। जितना जलवा उनका बॉलीवुड में था, उतना बॉलीवुड में नहीं दिखता है। जब उनके हॉलीवुड के सफर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका एक ऐसा जवाब दिया जिसे सुन फैंस काफी हैरान हो गए। उनका अभी हाल ही में सामने आया ये इंटरव्यू इन दिनों बी-टाउन में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड को लेकर बोली ये बात

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक इंटरव्यू के चलते हर जगह छाई हुई है। इस इंटरव्यू में उन्होंने हॉलीवुड के सफर को लेकर कई बड़े खुलासे किए है। प्रियंका चोपड़ा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी नाम कमाना चाहती हूं। जैसे मैने बॉलीवुड में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया वैसा ही हॉलीवुड में करना चाहती हूं।' इसके आगे उन्होंने कहा- मैं हॉलीवुड में नई हूं, मुझे यहां काम करते हुए 10 साल हो गए है, मैं अब उस मुकाम पर पहुंच गई हूं जहां मुझे अच्छे रोल मिल रहे है। इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है।'

ऐसे शुरू हुआ था प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड का सफर

निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एक सफल एक्ट्रेस रही है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है, उनकी मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की है। प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड डेब्यू अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको से किया था। इसके बाद वो हॉलीवुड में आगे बढ़ती ही चली गई।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/52wbrj7
https://ift.tt/ofgQTi7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म