राष्ट्रभाषा को लेकर हुई बहस के बीच किच्चा सुदीप ने अजय देवगन को सिखाया सबक, ट्वीट करते हुए बोले 'आप शायद चीजें गलत...'
Kiccha Sudeep-Ajay Devgn On National Language Debate: कुछ दिनों पहले साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप (kiccha Sudeep) ने अपनी फिल्म 'आर: डेडलीएस्ट गैंगस्टर एवर' के लॉन्च पर राष्ट्रीय भाषा को लेकर एक बयान दिया। 'केजीएफ' फ्रैंचाइजी की सफलता का हवाला देते हुए अभिनेता ने कहा कि साउथ इंडियन डायरेक्टर्स ऐसी फिल्में बनाने में सक्षम थे, जिनका दुनिया भर में डंका बजा। हालांकि बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) को साउथ एक्टर सुदीप के बयानों को पर नाराजगी जताई। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए सुदीप को बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है।
हिंदी में अजय देवगन ने किया था ट्वीट
बीते दिन 'रनवे 34' अभिनेता अजय देवगन ने किच्चा सुदीप की बातों का जवाब देते हुए हिंदी में ट्वीट किया, 'किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।'
.@KicchaSudeep मेरे भाई,
आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फ़िल्मों को हिंदी में डब करके क्यूँ रिलीज़ करते हैं?
हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी।
जन गण मन ।— Ajay Devgn (@ajaydevgn) April 27, 2022
किच्चा सुदीप ने भी की ट्वीट्स की बौछार
अजय देवगन को जवाब देते हुए किच्चा सुदीप ने तुरंत कई ट्वीट्स किए। सुदीप ने अपने पहले ट्वीट में कहा, 'सर.. मैंने जिस तरह से कहा है, उनका मतलब एकदम अलग था और मुझे लगता है कि आप पास इसे गलत तरह से पेश किया गया है। मैं इस तरह का बयान क्यों दूंगा जबकि आपको जानता हूं। यह हर्ट करने, उकसाने या बहस करने के लिए नहीं था। मैं ऐसा क्यों करूंगा सर।'
Hello @ajaydevgn sir.. the context to why i said tat line is entirely different to the way I guess it has reached you. Probably wil emphasis on why the statement was made when I see you in person. It wasn't to hurt,Provoke or to start any debate. Why would I sir ? https://t.co/w1jIugFid6
— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) April 27, 2022
सुदीप ने आगे लिखा, 'अजय देवगन सर, आपने जो हिंदी में टेक्स्ट भेजा है मैं समझ गया हूं। इसीलिए हम सभी ने हिंदी का सम्मान किया, प्यार किया और सीखा है। कोई ऑफेंस नहीं सर...लेकिन सोच रहा था कि अगर मेरी प्रतिक्रिया कन्नड़ में टाइप की गई तो क्या स्थिति होगी...!! क्या हम भारत के नहीं हैं सर।'
And sir @ajaydevgn ,,
I did understand the txt you sent in hindi. Tats only coz we all have respected,loved and learnt hindi.
No offense sir,,,but was wondering what'd the situation be if my response was typed in kannada.!!
Don't we too belong to India sir.
?— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) April 27, 2022
किच्चा को जवाब देते हुए अजय देवगन क्लियर किया, 'हाय सुदीप, आप दोस्त हैं। गलतफहमी दूर करने के लिए धन्यवाद। मैंने हमेशा फिल्म इंडस्ट्री को एक समझा है। हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हर कोई हमारी भाषा का भी सम्मान करेगा। शायद ट्रांसलेशन में कुछ रह गया था।'
Translation & interpretations are perspectives sir. Tats the reason not reacting wothout knowing the complete matter,,,matters.:)
I don't blame you @ajaydevgn sir. Perhaps it would have been a happy moment if i had received a tweet from u for a creative reason.
Luv&Regards❤️ https://t.co/lRWfTYfFQi— Kichcha Sudeepa (@KicchaSudeep) April 27, 2022
अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच शुरू हुई बहस अब खत्म होने पर आ गई है। सुदीप ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ट्रांसलेशन और इंटरप्रिटेशन केवल पर्सपेक्टिव हैं सर। पूरे मामले को जाने बिना रिएक्ट न करने का कारण यह है, ये चीज काफी मायने रखती है। मैं आपको गलत नहीं कह रहा हूं अजय देवगन सर। शायद यह मेरे लिए एक खुशी की बात होती अगर आपने एक क्रिएटिव रीजन दिया होता।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1quA8Jl
https://ift.tt/5f4i1KD
Comments
Post a Comment