Jersey Movie: मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर की 'जर्सी' देखकर लिखा लम्बा-चौड़ा पोस्ट, बदले में मिला ऐसा जवाब
Mira Rajput Reviews Jersey: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर की नई फिल्म 'जर्सी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'जर्सी' का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों की दहलीज पर कदम नहीं रख पा रही थी लेकिन हालात ठीक होते ही इस फिल्म को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 'जर्सी' को फिल्म पत्रकारों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। स्पेशल स्क्रीनिंग में 'जर्सी' देखकर निकले पत्रकारों ने शाहिद कपूर की काफी तारीफ की है। फिल्म पत्रकारों के साथ-साथ शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी 'जर्सी' काफी पसंद आई है और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने पति की तारीफ की है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो इस वक्त वायरल हो रहा है।
मीरा राजपूत ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'आखिरी टेस्ट से पहले आपने काफी लम्बा सफर तय किया है। इस सफर की हर सुबह नया ट्विस्ट लेकर आई लेकिन आपने हर चुनौती का अच्छे से सामना किया है।' मीरा राजपूत का पोस्ट देखकर शाहिद से रहा नहीं गया और उन्होंने भी अपनी पत्नी के लिए प्यारा सा जवाब लिखा है। शाहिद कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'तुम हमेशा मेरी शक्ति बनती हो मेरी प्यारी पत्नी और मैं हमेशा तुम्हारा रहूंगा।'
कलाकार शाहिद कपूर फिल्म 'जर्सी' में अपने पिता पंकज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। पंकज कपूर इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं, जो चुनिंदा फिल्मों का हिस्सा बनते हैं। शाहिद कपूर और पंकज कपूर की जोड़ी को देखने के लिए भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। फिल्म 'जर्सी' साउथ की सुपरहिट फिल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसका नाम भी 'जर्सी' था। फिल्म पत्रकारों ने शाहिद कपूर की 'जर्सी' देखने के बाद उनकी तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने 'जर्सी' के किरदार को अपने अंदाज में जिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZOM4ix8
https://ift.tt/Tzh56Yf

Comments
Post a Comment