क्या आलिया भट्ट को दोबारा काम देंगे राजामौली? RRR डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Rajamouli SPEAKS on Working with Alia again: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने डायरेक्टर राजामौली की बिग बजट फिल्म 'ट्रिपल आर' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा है। इस फिल्म से पहले आलिया भट्ट ने कभी किसी साउथ मूवी में काम नहीं किया था। 'ट्रिपल आर' की वजह से आलिया भट्ट की साउथ में धमाकेदार एंट्री हुई है और कई लोग मान रहे हैं कि वो आने वाले समय में साउथ फिल्मों में भी काम करती रहेंगी। फिल्म 'ट्रिपल आर' के प्रमोशन के दौरान आलिया और राजामौली के बीच काफी अच्छा बॉन्ड नजर आ रहा था, जिसे देख ऐसा लगा कि ये दोनों भविष्य में भी हाथ मिला सकते हैं लेकिन 'ट्रिपल आर' रिलीज होते ही आलिया ने राजामौली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद सभी चौंक गए। आलिया के इस कदम की वजह से कई अफवाहें भी उड़ने लगीं, जिन पर डायरेक्टर राजामौली ने चुप्पी तोड़ी है।
डायरेक्टर राजामौली ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा है, ‘अगर आप कोई अच्छा प्रोजेक्ट बना रहे हैं और उसके लेकर अफवाहें ना फैलें तो इसका मतलब है कि वो प्रोजेक्ट लोगों के बीच प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है।’
जब राजामौली से पूछा गया कि क्या वो भविष्य में आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं आलिया को बहुत पसंद करता हूं। मुझे उनकी एक्टिंग काफी पसंद है। मैं उनके साथ दोबारा जरूर काम करना चाहूंगा। मुझे आलिया के साथ काम करने में बहुत मजा आया और मैं आगे जरूर उनके साथ हाथ मिलाना चाहूंगा।’
बताते चलें कि 'बाहुबली' सीरीज के बाद राजामौली 'ट्रिपल आर' जैसी मेगा बजट फिल्म लेकर आए हैं, जो सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म 'ट्रिपल आर' में अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे कलाकार भी हैं। वैसे आप आलिया भट्ट और राजामौली को दोबारा साथ में काम करता देखना चाहेंगे या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/QLF5ucb
https://ift.tt/zLGkwS8
Comments
Post a Comment