Sidharth-Kiara Broke UP: अलग हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, नहीं टिक पाया 'शेरशाह' जोड़ी का रिश्ता
Sidharth Malhotra Kiara Advani Broke UP: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, साथ ही दोनों की डेटिंग की खबरें भी आने लगी थीं। इतना ही नहीं, फैंस को यह भी लगने लगा था कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जल्द ही शादी के बधन में बंध सकते हैं। लेकिन दोनों सितारों के बीच चीजें पूरी तरह से उल्टी पड़ चुकी हैं। दरअसल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़े सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा, "सिद्दार्थ और कियारा ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। कपल ने एक-दूसरे से मिलना तक बंद कर दिया है। हालांकि उनके अलग होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनका ब्रेकअप दिल तोड़ने वाला है।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से जुड़े सूत्र ने मामले के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी और एक वक्ता भी था, जब लोगों को लगा कि दोनों शादी करने वाले हैं। हमें इस बात की हैरानी है कि दोनों के बीच क्या गलत हुआ है। हालांकि हम उम्मीद करते हैं कि वे अपने बीच आई दरारों को जल्द ही ठीक करें।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/pbioNVx
https://ift.tt/zLGkwS8
Comments
Post a Comment