सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने कुर्क की 7.27 करोड़ की संपत्ति

सुकेश चंद्रेशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म स्टार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस की छानबीन में लगी ईडी ने अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ की गई कार्रवाई में उनकी 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसी के साथ अब एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, ईडी ने अदाकारा को दोबारा से आगे की पूछताछ के लिए भी बुलाया है।

ईडी ने जब्त की जैकलीन फर्नांडिस की ये संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने अदाकारा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुकेश चंद्रशेखर से मिले तोहफों और उनकी एफडी को जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अदाकारा की 7.12 करोड़ रुपये की फिक्सड डिपॉजिट कुर्क की है। ईडी काफी लंबे वक्त से अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस से सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही थी।

सुकेश चंद्रशेखर संग वायरल हुईं जैकलीन फर्नांडिस की इंटीमेट फोटोज ने खड़े किए सवाल

इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस की छानबीन के दौरान ही अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर की इंटीमेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद अदाकारा का नाम खुलकर इस मामले में सामने आ गया। इससे पहली भी एक्ट्रेस से ईडी ने 200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में सुकेश चंद्रशेखर से लिंक होने की वजह का पता लगाने के लिए अदाकारा से पूछताछ की थी। इसके बाद ही पता लगा कि अदाकारा और उनके परिवार को सुकेश चंद्रशेखर ने ठगी के पैसों से महंगे तोहफे दिए थे।

दिल्ली की महिला से सुकेश चंद्रशेखर ने वसूले थे 200 करोड़ रुपये

सामने आया ये मामला दरअसल, दिल्ली की एक महिला से हुई 200 करोड़ रुपये की ठगी का है। जिसे सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के अंदर रहते हुए अंजाम दिया था। इन्हीं पैसों से सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों के गिफ्ट दिए। जिसमें डायमंड जूलरी, 52 लाख का घोड़ा जैसी चीजें शामिल हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/OlGq5QC
https://ift.tt/Q1a5zUv

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म