प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद, एक्ट्रेस ने शेयर किया बपचन का फोटो
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाई है। वह इस समय बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री दोनों जगह एक्टिव हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर काफी पुरानी है क्योंकि वह अपने पिता अशोक चोपड़ा की गोद में नजर आ रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के पिता का साल 203 में हुआ था निधन
प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का कैंसर के चलते 10 जून, 2013 में निधन हो गया था। प्रिंयका चोपड़ा अब पुरानी यादों में गईं और अपने बचपन की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'पापा की छोटी बेटी।' उनकी इस तस्वीर को फैंस और सिलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा का फुटवियर कलेक्शन
बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट और शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक तस्वीर में वह सेल्फी लेते नजर आ रही हैं और इसमें उनके फुटवियर कलेक्शन को देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा के फुटवियर कलेक्शन झलक देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड में 'सिताडेल' में काम करती दिखाई देंगी। बताते चलें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2022 की जनवरी में सरोगेसी से एक बेटी के माता-पिता बने हैं। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UO5Y4eW
https://ift.tt/5f4i1KD
Comments
Post a Comment