Ranbir Alia Wedding: मिस्टर एंड मिसेज कपूर का रोमांस देख खुद को रोक नहीं पाईं एक्स कटरीना कैफ, जमाने के सामने कही ये बात
Katrina Kaif React on Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding Photos: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीती रात साथ जीने मरने काी कसम खा ली है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding) ने बीती दोपहर अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए। शुरुआत में तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जमाने से अपनी शादी की खबर को छिपाया। बाद में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मीडिया से मिलने पहुंचे। शादी की रस्में खत्म होते ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही बधाईयां का तांता लग गया।
टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारे... हर कोई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी की मुबारकबाद दे रहा है। इसी बीच रणबीर कपूर को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने भी शादी की बधाई दे डाली है। आलिया भट्ट की तस्वीरों पर कटरीना कैफ ने कमेंट किया है। कटरीना कैफ ने लिखा, मेरी तरफ से तुम दोनों को शादी की बहुत बधाई। मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हारी जिंदगी में प्यार और खुशियां हमेशा ऐसे ही बरकरार रहे।
देखें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें-
कटरीना कैफ ने इस कमेंट में रेड कलर की हार्ट इमोजी भी हनाई है। कटरीना कैफ का ये कमेंट लगातार फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। बता दें कटरीना कैफ 6 साल तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। रणबीर कपूर का साथ पाने के लिए कटरीना कैफ ने सलमान खान को धोखा दे दिया था। माना जाता है कि रिलेशनशिप के दौरान रणबीर कपूर और कटरीना कैफ कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि फिर भी इन दोनों का रिश्ता नहीं टिक पाया।
देखें कटरीना कैफ का कमेंट-

रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ शादी कर ली। गौरतलब है कि कटरीना कैफ आलिया भट्ट की भी अच्छी दोस्त हैं। कई इवेंट्स पर इन दोनों हसीनाओं को एक साथ मस्ती करते हुए देखा जा चुका है। कटरीना कैफ के अलावा दीपिका पादुकोण ने भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी की बधाई दी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jITSoiq
https://ift.tt/FwBnzcP
Comments
Post a Comment