Ranbir-Alia ने फेरों के बाद की किस तो बर्दाश्त नहीं कर पाए एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ, झट से कह दी ये बात
Ranbir-Alia Wedding: बॉलीवुड के चहेते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिये। रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) की शादी की तस्वीरों और वीडियो से पूरा इंटरनेट भी भरा पड़ा है। एक्टर संग फेरे लेने के बाद खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से फोटोज शेयर की थीं। अपनी एक फोटो में वह रणबीर कपूर को लिप-लॉक किस करती नजर आई थीं। उनकी इस फोटो को देख एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने झट से आलिया की पोस्ट पर कमेंट कर दिया।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा था, "ढेर सारी बधाइयां गाइज, आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें।" बता दें कि आलिया भट्ट की तस्वीरों पर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं, फैंस ने तो सिद्धार्थ को भी जल्द ही दूल्हा बनता देखने की इच्छा जाहिर कर दी थी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, नरगिस फाकरी और सोनम कपूर ने भी कपल को बधाइयां दी थीं। जहां सभी ने आलिया की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें 'कॉन्ग्रेचुलेशन' कहा था तो वहीं प्रियंका चोपड़ा ने दोनों की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, "आप दोनों के जीवन को खुशियों और प्यार से भरने की कामना करती हूं।"
बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते पांच सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर एक साथ भी देखे जाते थे। खास बात तो यह है कि जल्द ही वे दोनों 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे, जो साथ में उनकी जिंदगी की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/G5K0MSi
https://ift.tt/hbIq0pB
Comments
Post a Comment