अभिषेक बच्चन ने 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत से मिलाया हाथ !! नेक्स्ट प्रोजेक्ट्स से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दसवीं' में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक के साथ यामी गौतम और निमरत कौर अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। इस फिल्म को घर बैठकर देखने के बाद कई लोगों का मानना था कि निर्माताओं को इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहिए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'दसवीं' की सफलता के बाद अभिषेक ने प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

ओम राउत और अभिषेक बच्चन ने मिलाया हाथ
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओम राउत ने एक नई फीचर फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन से संपर्क किया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी। अभिषेक और ओम राउत की फिल्म के लिए बातचीत जारी है। ओम राउत को लगता है कि अभिषेक इस प्रोजेक्ट के लिए एकदम परफेक्ट हीरो हैं। चीजें एक बार फाइनल होने के बाद अनाउंसमेंट कर दी जाएगी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' में दिखाई देंगे। फिल्म में उन्हें एक बार फिर अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ देखा जएगा। इन दोनों के अलावा 'घूमर' में शबाना आजमी, सैयामी खेर, अंगद बेदी और शिवेंद्र सिंह डूंगरपुर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं दूसरी ओर ओम राउत इन दिनों 'आदिपुरुष' को डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी कर ली गई है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनॉन और सनी सिंह जैसे कई कलाकार अहम किरदार में दिखाई देंगे। 'आदिपुरुष' से पहले ओम राउत अजय देवगन और काजोल की फिल्म 'तान्हाजी' का निर्देशन कर चुके हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hWeAHvs
https://ift.tt/SEs0Ot7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म