Entertainment News of The Day: वरुण धवन का पुलिस ने काटा चालान, नागा चैतन्य करने जा रहे दूसरी शादी?

Entertainment News Of The Day 17th April 2022: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 17 अप्रैल को कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। वरुण धवन का बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान हो गया है। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के 6 महीने के बाद नागा चैतन्य दूसरी शादी की तैयारी में है। टीवी एक्टर अक्षय खरोड़िया पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

वरुण धवन ने बाइक चलाते समय नहीं पहना हेलमेट, कटा चालान
वरुण धवन इन दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपनी फिल्म 'बवाल' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वरुण धवन शूटिंग के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान कर दिया।

रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग के लिए जाएंगे मनाली
रणबीर कपूर शादी से जुड़ी सभी रस्मों को पूरा करने के बाद अभिनेता काम पर वापस आ जाएंगे। रणबीर कपूर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट के 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को फिर से शुरू करने की उम्मीद है।

फिर घोड़ी चढ़ेंगे सामंथा रुथ प्रभु के एक्स पति नाता चैतन्य?
साउथ सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु और उनके एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने बीते साल 2 अक्टूबर के दिन तलाक का ऐलान कर हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। सामने आ रही ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तलाक के ऐलान के महज 6 महीने बाद ही फिल्म स्टार नागा चैतन्य दूसरी शादी की तैयारी में है।

'पांड्या स्टोर' स्टार अक्षय खरोड़िया के घर आई लक्ष्मी
'पांड्या स्टोर' स्टार अक्षय खरोड़िया के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। अक्षय खरोड़िया 17 अप्रैल यानी रविवार को पिता बन गए हैं। अक्षय खरोड़िया की पत्नी दिव्या पुनेठा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

पूनम पांडे को पटाने के लिए स्ट्रिपर बने शिवम शर्मा
कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉकअप' के कंटेस्टेंट्स फन गेम के तौर पर ट्रुथ और डेयर का गेम खेलते नजर आए। इस गेम के दौरान शिवम शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे देखर हर कोई हैरान रह गया। गेम में शिवम शर्मा को एक टास्क मिला था। इस टास्क के दौरान शिवम शर्मा ने बशर्मी की सारी हदें पार कर दी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/kzRAanH
https://ift.tt/IjeS2mZ

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म