अक्षय कुमार को तंबाकू विज्ञापन करने पर हुआ पछतावा, फैंस से माफी मांगते हुए बोले- आगे से ध्यान रखूंगा...
Akshay Kumar Apologies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में पान मसाला का एक विज्ञापन किया था, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए थे। फैंस ने उनके विज्ञापन की तो आलोचना की ही थी, साथ ही उन्हें ट्रोल भी किया था। फैंस की इस नाराजगी पर अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने न केवल अपने चाहने वालों से माफी मांगी, बल्कि यह भी कहा कि वह आगे से सोच-समझकर ही चीजों को चुनेंगे। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने विज्ञापन से मिली फीस को लेकर भी बड़ी बात कही।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा था, "मैं आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं। आप लोगों के रिएक्शन ने मुझे काफी प्रभावित किया है। जहां तक कि मैं तंबाकू को पसंद नहीं करता और न ही इसकी सराहना करता हूं, मैं आप लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं। पूरे सम्मान के साथ मैं अपने कदम पीछे लेता हूं।"
अक्षय कुमार ने तंबाकू विज्ञापन से मिली फीस को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने फैंस से वादा करते हुए कहा, "मैंने फैसला किया है कि मैं इस विज्ञापन से मिली फीस को किसी अच्छे काम में इस्तेमाल करूंगा। हो सकता है कि ब्रांड मेरे विज्ञापन का इस्तेमाल जब तक करे, जब तक मैं इसके कॉन्ट्रैक्ट से बंधा हुआ हूं। लेकिन मैं आप लोगों से यह वादा करता हूं कि मैं आगे की चीजें सोच-समझकर चुनूंगा।"
अक्षय कुमार यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं हमेशा आप लोगों का प्यार चाहता हूं।" बता दें कि एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने अक्षय की सराहना करते हुए लिखा, "असली इंसान वही है, जो अपनी गलती मानता है, उसे स्वीकार करता है। गलतियां स्वीकार करना आपको और बड़ा बनाती हैं, क्योंकि यह दर्शाती हैं कि आपके फैंस आपके लिए कितने जरूरी हैं।"
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/KImz15v
https://ift.tt/geXxs0E

Comments
Post a Comment